Showing posts with label sexcrime. Show all posts
Showing posts with label sexcrime. Show all posts

Thursday, 9 June 2016

रिश्ते को शर्मसार कर ससुर ने बहू के साथ किया गन्दा काम

रिश्ता को शर्मसार करते हुए व्यक्ति ने अपनी बहू के मुंह पर कपड़ा बांध कर उसके साथ रेप कर दिया। रेप के बाद आरोपी उसे धमकियां देकर फरार हो गया। विवाहिता ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
इसकी शिकायत पुलिस को दी दी गई है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर उसके ससुर पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

शिकायत के मुताबिक उसके पति की दुकान है। ससुर घर पर ही रहता है। शुक्रवार को वह कमरे में आराम कर रही थी। उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती उसके साथ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह चुन्नी से बांध दिया और उसके साथ दुराचार कर दिया। पीड़ित का आरोप था उसका ससुर पहले भी कई बार उसके साथ दुराचार कर चुका है, लेकिन वह बदनामी के डर से वह किसी को नहीं बता रही थी।

इस बार उसने अपनी मां को बता दिया और थाना को शिकायत की। थाना के एसएचओ  ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी चल रही है। 

Wednesday, 8 June 2016

3 साल की मासूम के साथ खेत में की हैवानियत

तीन साल की मासूम को खेलता छोड़ मां काम कर रही थी इसी बीच युवक उसे उठा कर ले गया कर दी हैवानियत। मामला पंजाब का है। यहां के एक गांव में सोमवार दोपहर समय 3 साल की बच्ची के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है।
बच्ची को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ से प्राथमिक उपचार देने के बाद पटियाला रेफर कर दिया गया। आरोपी की पहचान राम चरण के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

एसएचओ ने बताया कि उन्हें दोपहर को घटना की सूचना मिली तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है।

एसएचओ ने बताया कि बच्ची की मां उसे पास के ही खेत में छोड़कर गांव की फीड फैक्ट्री के गोदामों में लेबर का काम कर रही थी। इसी दौरान राम चरन बच्ची को खेतों में ले गया। वहां उसने 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपी युवक फरार हो गया।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)